फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi Adityanath attacks Samajwadi Party President Akhilesh Yadav in Ghaziabad

मुख्यमंत्री योगो बोले: जिनके समय बिजली नहीं आती थी वह अब क्या खाक देंगे, भाजपा ने खत्म किया भय का माहौल

Sun, 23 Jan 2022 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 10:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करने वालों के समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं आती थी। जब पुरानी पेंशन रोकी गई तो उनके अब्बा जान सीएम थे। उस समय वह चार वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद पांच वर्ष तक उनके बेटे मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस समय सरकारी कर्मचारियों के पेंशन अकाउंट तक नहीं थे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath attacks Samajwadi Party President Akhilesh Yadav in Ghaziabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनके समय में बिजली नहीं आती थी, वह क्या खाक सप्लाई देंगे। ऐसी पार्टी लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करने वालों के समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं आती थी। साहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और गाजियाबाद के नेहरू नगर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सपा ने कैराना से पलायन करवाने वालों को टिकट दिया, जबकि भाजपा ने राष्ट्रवादियों को।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि जब पुरानी पेंशन रोकी गई तो उनके अब्बा जान सीएम थे। उस समय वह चार वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद पांच वर्ष तक उनके बेटे मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस समय सरकारी कर्मचारियों के पेंशन अकाउंट तक नहीं थे। जब भाजपा की सरकार आई तो नई पेंशन स्कीम का लाभ दिया। उसके बाद कई कर्मचारियों के खाते खुलवाए गए। यही नहीं कोरोना काल में सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की गई। 
विज्ञापन


अगर कोई कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा
सीएम ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद और सुरक्षा के मॉडल पर काम किया है। प्रदेश में भय का माहौल खत्म किया। बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती थीं। माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। पिछली सरकार में कांवड़ यात्रा रोकने के साथ धार्मिक त्योहारों को मनाने से रोका जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षा देने के साथ फूल बरसाए। आज माफिया व अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वह लोगों की जमीन पर कब्जा करे। अगर कोई कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों का राशन बांग्लादेशियों को मिलता था। अब गरीबों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। कोरोना काल में विपक्ष के नेता जब ट्विटर पर लोगों को गुमराह कर रहे थे तब पीएम मोदी लैब में जाकर वैक्सीन का निर्माण करवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो वादे किए पांच साल में पूरा हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए उन्हें पांच साल में पूरा किया। अमेरिका से तुलता करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका की आबादी 33 करोड़ होने के बावजूद वहां कोरोना से भारत से दोगुना मौतें हुईं। लोगों को निशुल्क टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन देने का जिम्मा सरकार ने उठाया।

सपा बनाती थी पहले अपना बंगला, हमने 43 लाख आवास-शौचालय बनवाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार पहले अपना बंगला बनवाती थी, जबकि भाजपा सरकार ने 43 लाख लोगों को आवास और शौचालय दिए। गाजियाबाद के बराबर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। फिल्म सिटी के लिए प्रदेश व गाजियाबाद के लोगों को मुंबई नहीं गौतम बुद्ध नगर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed