{"_id":"69a2bd56223529c84d0c261e","slug":"yeti-narasimhanand-was-stopped-by-the-police-while-going-to-see-youtuber-salim-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: यूट्यूबर पर सलीम पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; अस्पताल जा रहे यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: यूट्यूबर पर सलीम पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; अस्पताल जा रहे यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका
Sat, 28 Feb 2026 03:33 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह दो अज्ञात लोगों ने लोनी के अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी में गर्दन पर चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू मार कर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द यूट्यूबर सलीम को देखने अस्पताल जाने वाले थे। इससे पहले उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने रोक लिया। जिसपर यति नरसिंहानंद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सलीम वास्तविक की स्थिति गंभीर है और वह दिल्ली के जीटीवी हॉस्पिटल में एडमिट है। वह हमारे शिष्य हैं। उन्होंने बताया कि वह आज सुबह अपने शिष्य से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हे रोक लिया गया। महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आज केवल उनका कत्ल करके ही उन्हे गाजियाबाद पुलिस रोक सकती है।
विज्ञापन