फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand demands Chief Minister to release him from house arrest

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद ने नजरबंदी से छुटकारा दिलाने की मुख्यमंत्री से की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand demands Chief Minister to release him from house arrest
गाजियाबाद। पिछले 21 दिनों से लापता महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने नजरबंदी से छुटकारा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने चार मिनट का वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें अवैध रूप से नजरबंद किया गया है। उन्हें इससे छुटकारा दिलाया जाए। उनके खिलाफ उच्च न्यायालय में जो जनहित याचिका दायर की गई है उसमें वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डा. उदिता त्यागी ने बताया कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करके उत्तर प्रदेश पुलिस की असंवैधानिक नजरबंदी से रिहा करवाने की मांग की है ताकि वो इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुस्लिम विद्वानों की जनहित याचिका पर अपना पक्ष रख सकें।
विज्ञापन

जनहित याचिका दो दिन पहले हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर एसोसिएशन महाराष्ट्र नाम की संस्था के सचिव मोहम्मद यूसुफ की ओर से दाखिल की गई है। इस जनहित याचिका में एडवोकेट मोहम्मद आरिफ व एडवोकेट सहर नकवी याचिकाकर्ता की ओर से दलील पेश करेेंगे। यह जनहित याचिका महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर दिए गए बयान केखिलाफ दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी वीडियो में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यह भी कहा कि बहुत जल्दी ही उनके वकील इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनकी ओर से प्रार्थना पत्र लगा देंगे। माननीय उच्च न्यायालय उनकी बात भी सुने और उनकी बात सुनकर उचित निर्णय दे। उनकी बात सुनकर जो भी निर्णय उच्च न्यायालय देगा उसे वह सहर्ष स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed