फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yellow alert for fog till 30th, night temperature reaches 7.2 degrees

Ghaziabad News: कोहरे का 30 तक येलो अलर्ट, 7.2 डिग्री पहुंचा रात का पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for fog till 30th, night temperature reaches 7.2 degrees
गाजियाबाद। ठंड के मामले में गाजियाबाद रविवार को प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण सूरज की चमक फीकी रही। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद 6.9 डिग्री के साथ गौतमबुद्धनगर दूसरे स्थान पर रहा। गाजियाबाद में दोपहर करीब दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली। कुछ देर के लिए हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।
विज्ञापन

इससे ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई। लोगों ने दिन अलाव के सहारे गुजारा। बाजार में चहलकदमी भी कम रही। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगी ठंड, एक जनवरी को बारिश की संभावना: मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरा दिन सूरज के दर्शन कम ही होने की संभावना है। आधी रात से कोहरा पड़ेगा, जिससे दृश्यता कम रहेगी। अगले चार-पांच दिन तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे आने के आसार है। हवा चलने पर दिन में भी लोगों को ज्यादा सर्दी सताएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण एक जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed