फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yamuna river water reaches danger mark, monitoring begins

Ghaziabad News: यमुना नदी का पानी खतरे के निशान के पास पहुंचा, निगरानी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river water reaches danger mark, monitoring begins
लोनी। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद लोनी में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। इससे लोनी डूब क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की टीम ने लोनी के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण करके लोगों को अलर्ट कर दिया और सुरक्षा बढ़ानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड से 51177 क्यूसेक पानी छोड़ने पर बृहस्पतिवार को यमुना नदी का जलस्तर 209.50 मीटर देखा गया। जबकि खतरे का निशान 209 मीटर है। पानी खतरे के निशान तक पहुंचने पर लोनी के एसडीएम दीपक सिंघवाल ने अलीपुर पुश्ते की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व टीम टीम को अलर्ट कर दिया है। साथ ही संभावित बाढ़क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए यमुना किनारे बसे गांवों के निवासियों को भी अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि अभी हालात ठीक हैं, लेकिन पानी लगातार छोड़ा गया तो दिक्कत हो सकती है। इसलिए प्रशासन पहले से सर्तक है और तैयारी में जुट गया है। बता दें कि 1978 में आई बाढ़ में यमुना नदी का जल स्तर 211.100 था। 2023 में आई बाढ़ में यमुना नदी का जल स्तर 212.150 था। 2023 में आई बाढ़ के कारण पानी से सुभानपुर के पास अलीपुर पुश्ता टूट गया था। इस कारण लोनी के बदरपुर, अलीपुर, डूंगरपुर, पचायरा, मीरपुर हिंदू्, नवादा, सुभानपुर, नौरसपुर, इलाइचीपुर, खानपुर जप्ती, राम पार्क एक्सटेंशन और ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ आई थी। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed