फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yadav's wife and 10 summoned

यादव सिंह की पत्नी समेत 10 को समन जारी

Wed, 25 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yadav's wife and 10 summoned
यादव स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई विशेष कोर्ट द्वारा चार्जशीट पर संज्ञान लिए जाने के बाद काली कमाई के कुबेर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता और इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ दोबारा से समन जारी किए गए हैं। इन सभी आरोपियों को सीबीआई विशेष कोर्ट में 29 अप्रैल को पेश होना था।

विज्ञापन


नोएडा में अंडरग्राउंड केबल से संबंधित इस घोटाले से संबंधित करीब 954 करोड़ के घोटाले में सीबीआई ने यादव सिंह के अलावा रामेंद्र सिंह, कुसुमलता के साथ ही देवी राम आर्य, राजीव कुमार, जगपाल सिंह, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह, वीके गोयल, प्रदीप गर्ग, पंकज जैन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी।
विज्ञापन


चार्जशीट में तीन कंस्ट्रक्शन फर्मों को भी आरोपी बनाया गया है। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन यादव सिंह और सहायक प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार करजेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल को इस मामले के तीसरे आरोपी एक फर्म के मैनेजर/पार्टनर विनोद कुमार गोयल भी सरेंडर करके जेल जा चुके हैं। बाकी आरोपियों के समन जारी करने के आदेश कोर्ट ने दिए थे।


इसके साथ ही कोर्ट ने अन्य सभी आरोपियों को 3 जून तक पेश होने के समन जारी करने के आदेश दिए थे। बता दें कि इससे पूर्व भी कोर्ट के आदेश पर एक बार आरोपियों को समन भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed