फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers will reach the homes of the employed people in the morning and evening for SIR

Ghaziabad News: नाैकरीपेशा के घर सुबह और शाम को एसआईआर के लिए पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Workers will reach the homes of the employed people in the morning and evening for SIR
गाजियाबाद। एसआईआर के कार्य में बीएलओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएलओ की ड्यूटी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहती है। नौकरीपेशा लोग अक्सर अपने घरों से इससे पहले निकल जाते हैं और बाद में आते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके घर जाएं और फाॅर्म देकर एसआईआर के कार्य को पूर्ण कराएं। ऐसा करने से बीएलओ का कार्य भी आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए एक एक कार्यकर्ता को सक्रिय कर कार्य में लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह देश को मजबूत बनाने का कार्य है, इसमें पूरा सहयोग रहे।
विज्ञापन


एक एक मतदाता तक हो पहुंच
एसआईआर के कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएलओ और बीएलए सभी को मिलकर एक एक मतदाता तक पहुंचना है। ऐसा करने से कोई पात्र नहीं छूटेगा। वहीं कोई अपात्र बच नहीं पाएगा। एसआईआर की प्रक्रिया के पूरा होने में कुछ समय ही बचा है, ऐसे में सभी को पूरी ताकत से इस काम में लगना है। 45 मिनट तक चली बैठक में सीएम ने साहिबाबाद विधानसभा में कम फाॅर्म जमा होने पर जानकारी ली और उसे तेजी से आगे करने के लिए कहा। इस बैठक में कैबीनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप समेत अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन


गाजियाबाद कई योजनाओं की हो रही है निगरानी
मुख्यमंत्री ने बैठक में विकास कार्य को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद प्रशासिनक अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। बीते कुछ समय में लखनऊ से कई योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी गई है। इसमें ग्रेटर गाजियाबाद, हरनंदीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन में क्रिकेट स्टेडियम ऐसे योजनाएं हैं, जिस पर सीधे लखनऊ से नजर रखी जा रही है। हरनंदीपुरम को लेकर जीडीए ने आने वाले छह महीने में पहले फेज़ को लाॅन्च करने की बात कही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। साथ उसकी लिंक रोड के बचे हुए पैच के कार्य के लिए भी भूमि की दरें तय की जा रही हैं। वहीं ग्रेटर गाजियाबाद को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्टेडियम के लिए यूपीसीए और जीडीए के बीच बैठक का दाैर चल रहा है। इसमें दावा है कि जल्द ही सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed