{"_id":"6841f0e81a9c5ba357063654","slug":"workers-were-kidnapped-and-held-hostage-and-beaten-with-sticks-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106219-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अगवा कर मजदूरों को बंधक बना लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अगवा कर मजदूरों को बंधक बना लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। थानाक्षेत्र भोजपुर में बुग्गी की साइड लगने पर ट्रैक्टर सवार तीन मजदूरों को अगवा कर बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
फजलगढ़ गांव निवासी अमित ने बताया कि बुधवार सुबह वह गांव निवासी अपने साथी अजय व बुद्धप्रकाश के साथ टैक्ट्रर लेकर तलहैटा गोलचक्कर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक बुग्गी खड़ी की, जिसमे ट्रैक्टर की साइड लग गई। इसको लेकर बुग्गी वाले से उनका विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मामला शांत हो गया था। इसके बाद अमित अपने दोनों साथियों के साथ तलहैटा गोलचक्कर पहुंचकर काम करने लगे।
आरोप है कि इसी बीच वहां तीन लोग पहुंचे और अमित, अजय व बुद्ध प्रकाश को अगवा कर अपने साथ स्थित गांव ले गए। वहां जाकर मकान में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटकर तीनों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सूचना पर मजदूरों का मालिक वहा पहुंचा ओर तीनों मजदूरों को बंधक मुक्त कराया।
पीड़ित मजूदरों ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि अमित की तहरीर पर संतराम, गोविंद उर्फ रिंकू और नीटू निवासीगण गांव पलौत के खिलाफ अपहरण, एससीएसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।