फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers flee with jeans worth Rs 9.22 lakh from washing factory

Ghaziabad News: वॉशिंग फैक्टरी से 9.22 लाख रुपये की जींस लेकर भागे कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Workers flee with jeans worth Rs 9.22 lakh from washing factory
लोनी। कंपनी को मिले ऑर्डर को पूरा करने की बात कहकर बॉर्डर थानाक्षेत्र के आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जींस फैक्टरी के वॉशिंग सेंटर से चार कर्मचारी करीब 9.22 लाख रुपये की जींस लेकर भाग गए। इसके बाद चारों ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। फैक्टरी मालिक सभा पूठ कलां निवासी अजय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार फैक्टरी कर्मचारियों नजाकत अंसारी, लालचंद, मेवालाल और अर्पित के खिलाफ 12 अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

अजय प्रताप सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनकी फैक्टरी में नजाकत अंसारी, लालचंद, मेवालाल और अर्पित काम करते हैं। चारों ने ऑर्डर का माल बताकर वॉशिंग फैक्टरी से 2050 पीस जींस के एकत्र किए और गाड़ी में भरकर चले गए। माल करीब 9.22 रुपये का था। इसके बाद चारों ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया और माल भी फैक्टरी नहीं पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed