{"_id":"6a1de068d9a43b6b1f01fec2","slug":"workers-body-found-in-shop-shopkeeper-accused-of-murder-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19615-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्रमिक का दुकान में मिला शव, दुकानदार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्रमिक का दुकान में मिला शव, दुकानदार पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ के अंकुर विहार कॉलोनी स्थित फर्नीचर की दुकान में कारीगर मोनू (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को दुकान के अंदर मिला था। वह मूलरूप से मुरादाबाद के फजलपुर का रहने वाला था। उसके भाई रिंकू ने दुकान मालिक पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मोनू फर्नीचर दुकान में सोफा बनाने का काम करता था। शनिवार सुबह उसका शव दुकान के अंदर मिला। मोनू दुकान का काम खत्म करने के बाद दुकान में ही सोता था। शव मिलने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। उसके भाई रिंकू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10ः30 बजे मोनू से उसकी बात फोन पर हुई थी। शनिवार सुबह भाई की मौत का पता चला। रिंकू ने दुकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण पुष्ट नहीं हुआ है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।