{"_id":"6695a7cdd4b192e86b086de4","slug":"work-halted-in-mmh-college-in-protest-against-attack-on-assistant-accountant-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-420004-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सहायक लेखाकार पर हमले के विरोध में एमएमएच कॉलेज में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सहायक लेखाकार पर हमले के विरोध में एमएमएच कॉलेज में कामकाज ठप
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर ड्यूटी जाते समय सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के विरोध में एमएमएच कॉलेज के शिक्षक व अन्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक छात्रों की मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अलावा अन्य कोई कार्य कॉलेज में न करने का निर्णय लिया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
अनुज उपाध्याय ने बताया कि वह सोमवार को करीब सवा नौ बजे घर से निकले। वह साढ़े नौ बजे के आसपास कॉलेज के पास मोड़ पर पहुंचे तो तीन युवकों ने अचानक से उनपर हमला कर दिया। उनको डंडों से पीटा गया औरधारदार हथियार से हमला किया गया। शोर सुनकर वहां छात्र व आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। इस दौरान अनुज उपाध्याय ने उनको दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर मौके पर कॉलेज का स्टाफ पहुंच गया। उन्होंने अनुज उपाध्याय को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आनन-फानन में सभी शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हो गए और हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इसी वजह से जो छात्र पढ़ने और अन्य जरूरी कार्य के लिए आए थे, उनको निराश होकर लौटना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आसपास के लाेगों के बयान दर्ज किए।
जांच कर रही पुलिस
कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एमएमएच काॅलेज के प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने बताया कि जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी, कोई भी शिक्षक व कर्मचारी काम पर नहीं जाएगा। सीसीएसयू का दीक्षा समारोह होना है, इसलिए जिन छात्रों की मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है, उनकी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही कराई जाएगी। मंगलवार को कर्मचारी की दोबारा से बैठक होगी, इसमें पुलिस से कार्रवाई की प्रगति के बारे में बात करके आगे का निर्णय लिया जाएगा।