फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Work from Home' may be implemented in Ghaziabad.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लागू हो सकता है वर्क फ्राॅम होम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
'Work from Home' may be implemented in Ghaziabad.
गाजियाबाद। प्रदेश स्तर श्रम विभाग की बैठक के बाद बड़ें संस्थानों में दो दिन वर्क फ्राॅम होम के निर्देश के बाद गाजियाबाद में भी इसकी तैयारी की जा रही है। इस मामले में प्रशासन स्तर पर आदेश भी जारी किया जा सकता है। ईंधन बचाने को लेकर जिलाधिकारी ने पहले ही सभी अधिकारियों को कम वाहन के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भी सिर्फ एक कार लेकर चलने का फैसला किया है। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि अभी वर्क फ्राॅम होम के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तैयारी पूरी है। लोगों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। देशहित में आए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर में लागू होगा नियम
जानकारी के अनुसार प्रशासन स्तर पर इस नियम को प्राइवेट संस्थानों पर लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें शुक्रवार और शनिवार को कर्मचारियों को घर से कार्य के लिए कहा जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड के दाैरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम किया है। ऐसे में इस स्थिति में किसी को दिक्कत नहीं होगी। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की खपत को लेकर भी नजर रखी जा रही है। इसमें काला बाजारी और स्टाॅक करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed