Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work assignments of seven medical officers changed

Ghaziabad News: सात चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Work assignments of seven medical officers changed
गाजियाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सात चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सोमवार को जारी आदेश के तहत लोनी संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नई तैनाती की गई है।
विज्ञापन


लोनी स्थित 50 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.जीपी मथुरिया को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। यहां कार्यवाहक सीएमएस रहे डॉ. कैलाश चंद को सीएचसी बम्हैटा का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी बम्हैटा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनवर अंसारी को सीएचसी मोदीनगर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। मोदीनगर में तैनात डॉ. विक्रांत तितोरिया को पीएचसी भोजपुर का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी लोनी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.मानपाल सिंह को इसी केंद्र का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। लोनी में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह को पीएचसी फरुखनगर और पीएचसी भोजपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शर्मा को पीएचसी निवाड़ी भेजा गया है।


सीएमओ ने सभी संबंधित चिकित्साधिकारियों को स्थानीय व्यवस्था के अनुसार कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed