फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women's safety: 20 posts converted into pink booths, mobile vans also started

महिला सुरक्षा : 20 चौकियों को पिंक बूथ में बदला, मोबाइल वैन भी चलाईं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women's safety: 20 posts converted into pink booths, mobile vans also started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के 17 जिलों में चलाए जा रहे सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत महिला सुरक्षा के लिए गाजियाबाद में रविवार को 20 पुलिस चौकियों को पिंक बूथ में बदल दिया गया। जिले में 133 चौकियां हैं। सभी पिंक बूथ पर महिला स्टाफ की तैनाती की गई है जो दो शिफ्ट में काम करेगा। प्रत्येक चौकी क्षेत्र में एक-एक पिंक मोबाइल वैन भी चलाई गई है। इन पर जल्द ही महिला ड्राइवर तैनात करने की योजना है। पिंक बूथ पर महिलाएं सुबह सात से रात दस बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सभी पिंक बूथ का वर्चुअल उद्घाटन किया।
उनके साथ राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, डॉ. मंजू शिवाच, नंदकिशोर गुर्जर, धर्मेश तोमर, अजीतपाल त्यागी ने पिंक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वीके सिंह ने कहा कि पिंक बूथ स्थापित होने से महिलाएं खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पिंक बूथ सुबह सात से रात दस बजे तक खुलेंगे। सुबह और शाम का स्टाफ अलग-अलग होगा। पहली शिफ्ट सुबह सात से शाम चार और दूसरी दोपहर एक से रात दस बजे तक की होगी। दोपहर एक से चार बजे तक दोनों शिफ्ट के स्टाफ की ड्यूटी रहेगी। देखा गया है कि इन तीन घंटों में महिलाओं की शिकायतें ज्यादा आती हैं। सभी चौकियों की प्रभारी महिला दरोगा बनाई गई हैं। साथ में चार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं। जल्द ही स्टाफ को दोगुना किया जाएगा। इन चौकियों पर पहले से तैनात स्टाफ को हलके में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



ये चौकियां बनीं पिंक बूथ
1. दूधेश्वरनाथ चौकी (नगर कोतवाली)
2. जल निगम चौकी (विजयनगर थाना)
3. पुराना बस अड्डा चौकी (सिहानी गेट थाना)
4. नंदग्राम चौकी (नंदग्राम थाना)
5. सेक्टर - 3 राजनगर (कविनगर थाना)
6. सेक्टर - 23 चौकी (मधुबन बापूधान थाना)
7. शिप्रा माॅल चौकी (इंदिरापुरम थाना)
8. कौशांबी चौकी (कौशांबी थाना)
9. मोहनगर चौकी (साहिबाबाद थाना)
10. महाराजपुर चौकी (लिंक रोड थाना)
11. सेंट्रल पार्क, डीएलएफ चौकी (लिंक रोड थाना)
12. लोनी तिराहा चौकी (लोनी थाना)
13. ट्राॅनिका सिटी चौकी (ट्राॅनिकी सिटी थाना)
14. संगम विहार चौकी (लोनी बाॅर्डर थाना)
15. डीएलएफ चौकी (अंकुर विहार थाना)
16. गार्डन एंक्लेव चौकी (मसूरी थाना)
17. रेलवे रोड चौकी (मुरादनगर)
18. .गोविंदपुरी चौकी (मोदीनगर थाना)
19. अध्यात्मिक नगर चौकी (वेव सिटी थाना)

20. बाइपास चौकी (क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना)


शहर में लगे 6,000 से ज्यादा कैमरे
पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर में जनसहयोग से 6,030 कैमरे लगाए गए हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर सात हजार की जाएगी। कैमरों से निगरानी बढ़ रही है। पिंक मोबाइल की गश्त होने से उन स्थानों पर निगरानी अधिक की जाएगी जहां महिलाओं का आवागमन अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में मोबाइल पर करें शिकायत
रात दस बजे के बाद पिंक बूथ पर शिकायत दर्ज नहीं होगी। हालांकि, पिंक बूथ इंचार्ज से उनके सीयूजी मोबाइल नंबर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पिंक बूथ इंचार्ज शिकायत के आधार पर उसे हलके के स्टाफ या थाने को भेज देंगी। महिला को थाना, चौकी या पिंक बूथ पर आने की जरूरत नहीं होगी। एक काॅल पर उनकी शिकायत की सुनवाई हो जाएगी।


चेन लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा
शहर में महिलाओं के साथ अपराध में सबसे ज्यादा घटनाएं चेन लूट की हो रही हैं। दस से ज्यादा गिरोह इसमें सक्रिय हैं। लगभग रोज एक वारदात हो रही है।
दूसरी बड़ी चुनौती मनचलों पर लगाम कसने की है। पिछले कुछ दिनों में छेड़छाड़ की शिकायतें बढ़ी हैं। खासकर काॅलेज के आसपास।
टप्पेबाजों के गिरोह ने भी महिलाओं को निशाने पर ले रखा है। ये कभी किसी के कुंडल तो कभी कंगन उतरवाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed