{"_id":"572f6d8b4f1c1bd9525ccf1b","slug":"women-put-themselves-on-the-road-chaos-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सड़क पर हंगामा कर खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सड़क पर हंगामा कर खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लिए रविवार को एक महिला ने बस स्टैंड के पास सड़क पर हंगामा कर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल से ले जाया गया, जहां से मेरठ रेफर किया गया है। डाक्टरों के मुताबिक महिला 10 प्रतिशत जली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा के मुताबिक अपर बाजार कालोनी में सुनील सिंहल परिवार समेत रहते है। उनकी बस स्टैंड के पास साइकिल की दुकान है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुनील की पत्नी पूनम सिंहल दुकान पर पहुंची और हंगामा कर दुकान का ताला तोड़ने लगी।
विज्ञापन
पूनम का कहना था कि दुकान उसकी और उसके पति की है। इसमें किसी को हिस्सा नहीं मिलेगा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर पूनम ने हंगामा करते हुए अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
आनन-फानन में आग बुझाकर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सुनील तीन भाई है और विवाद संपत्ति बंटवारे का है। जांच चल रही है। वहीं डाक्टरों ने बताया कि महिला 10 फीसदी जली है।