फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women put themselves on the road chaos fire

महिला ने सड़क पर हंगामा कर खुद को लगाई आग

Mon, 09 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women put themselves on the road chaos fire
fire - फोटो : अमर उजाला

संपत्ति के लिए रविवार को एक महिला ने बस स्टैंड के पास सड़क पर हंगामा कर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल से ले जाया गया, जहां से  मेरठ  रेफर किया गया है। डाक्टरों के मुताबिक महिला 10 प्रतिशत जली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा के मुताबिक अपर बाजार कालोनी में सुनील सिंहल परिवार समेत रहते है। उनकी बस स्टैंड के पास साइकिल की दुकान है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुनील की पत्नी पूनम सिंहल दुकान पर पहुंची और हंगामा कर दुकान का ताला तोड़ने लगी।
विज्ञापन


पूनम का कहना था कि दुकान उसकी और उसके पति की है। इसमें किसी को हिस्सा नहीं मिलेगा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर पूनम ने हंगामा करते हुए अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में आग बुझाकर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सुनील तीन भाई है और विवाद संपत्ति बंटवारे का है। जांच चल रही है। वहीं डाक्टरों ने बताया कि महिला 10 फीसदी जली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed