{"_id":"6ad5344e361102ec7d05f49e","slug":"women-danced-during-dandiya-while-devotees-swayed-to-devotional-songs-at-the-mata-ka-jagran-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1003660-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डांडिया में झूमीं महिलाएं, माता के जागरण में भजनों पर थिरके भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डांडिया में झूमीं महिलाएं, माता के जागरण में भजनों पर थिरके भक्त
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसायटी में शनिवार रात माता का जागरण हुआ। इसमें श्रद्धालु देर रात तक भजनों में डूबे रहे। दूसरी तरफ ऑफिसर्स सिटी-एक में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में जमकर नृत्य किया।
राज एम्पायर सोसायटी में ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, ‘मां के अंग चोला साजे’ और ‘मां मेरी बिगड़ी बना दे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बच्चों और महिलाओं ने भी नृत्य कर उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में अनिल राज, मयंक कौशिक, निशा दुबे, राजू सक्सेना और मोहित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
उधर, ऑफिसर्स सिटी-एक के क्लब हाउस में शनिवार रात डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने ‘मां सबसे बड़ा तेरा नाम’, ‘रंगीलो म्हारा ढोलना’ और ‘रंगीला तारा’ जैसे गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएलडी की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी मौजूद रहीं। आयोजन दीपा सिरोही सहित सोसायटी की महिलाओं ने किया। एओए की ओर से भी डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
-- --
अष्टमी का व्रत आज भी, मंदिरों में होंगे हवन
अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रविवार को व्रत रखा। सोमवार को भी तमाम श्रद्धालु व्रत रखेंगे। शहर के अधिकतर मंदिरों में सोमवार को अष्टमी का हवन किया जाएगा। स्वयंभू मंदिर के पंडित आलोक मिश्रा ने बताया कि उदयातिथि के अनुसार अष्टमी सोमवार को है, इसलिए मंदिर में सुबह 11 बजे से पहले हवन किया जाएगा। घंटाघर स्थित गुफा वाले मंदिर के पुजारी आशीष तिवारी ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने रविवार को भी व्रत रखा, लेकिन मंदिर में अष्टमी का हवन-पूजन सोमवार को ही किया जाएगा।