फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women created an uproar at the Tehsil office, accusing a ration dealer of black marketing.

Ghaziabad News: महिलाओं ने राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाकर तहसील पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women created an uproar at the Tehsil office, accusing a ration dealer of black marketing.
मोदीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव सिखैड़ा हजारी की महिलाओं ने सरकारी गल्ले की दुकान संचालक पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाकर सोमवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार ने आंदोलनकारी महिलाओं को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव सिखैड़ा हजारी की महिलाएं सोमवार को एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंचीं और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपी डीलर एक साल से आंगनबाड़ी केन्द्र का राशन नहीं दे रहा है। शिकायत की तो एक महीने का राशन देने के बाद शेष राशन देने से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अभद्रता की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। आंदोलनकारी महिलाओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने राशन दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed