फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women Create Uproar Against Smart Meters; Warn of Removal

Ghaziabad News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, हटाने की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Women Create Uproar Against Smart Meters; Warn of Removal
मुरादनगर। एसडीओ कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामा करती ब्रजवियहर कॉलोनी की निवासी। स
मुरादनगर। ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ सोमवार को बृजबिहार कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं एसडीओ कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर में एकत्र हुई महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके घरों में लगे स्मार्ट मीटर तुरंत हटाए जाएं और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो वे खुद ही मीटर उतारकर अधिकारियों के सामने रख देंगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर को स्वैच्छिक किए जाने के बावजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारी दबाव बनाकर इन्हें लगवा रहे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी, पूजा सहित कई महिलाओं ने बताया कि रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करती हैं। ऐसे में हर महीने 3,000 से 4,000 रुपये तक के बिजली बिल का भुगतान करना उनके लिए मुश्किल है। यह भी आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बाद भी कई बार दो-तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।


एसडीओ एसपी यादव ने महिलाओं को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि जब तक शासन स्तर पर स्मार्ट मीटर को लेकर कोई नया निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक व्यवस्था में बदलाव संभव नहीं है। इस पर महिलाएं और भड़क गईं और करीब दो घंटे तक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन जारी रखा। अधिकारियों के सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं और लिखित शिकायत देकर लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed