{"_id":"6a4965d5a153b8a10a05899f","slug":"womans-purse-snatched-from-moving-bike-couple-narrowly-escapes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20903-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चलती बाइक पर महिला का पर्स खींचा, बाल-बाल बचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चलती बाइक पर महिला का पर्स खींचा, बाल-बाल बचे दंपती
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित मॉल के सामने दो बाइक सवार बाइक पर पति के साथ जा रही महिला का पर्स छीना और भाग गए। मामला 29 जून की रात का है। गनीमत रही कि वारदात के दौरान बाइक नहीं गिरी और दंपती बाल-बाल बचे। पीड़िता वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित प्रह्लादगढ़ी निवासी हिना परवीन की तहरीर पर पुलिस ने तीन जुलाई की रात प्राथमिकी दर्ज की है। उनके पर्स में 30 हजार रुपये की नकदी, 1.28 लाख रुपये की दो अंगूठी, बैंक व पहचान संबंधी दस्तावेज भी थे।
दर्ज मामले में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ 29 जून की रात एक समारोह में शामिल होने कौशांबी गई थीं। यहां से पति शमशाद अली ने कार को पार्किंग में खड़ा किया और बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनका पर्स खींच लिया। बताया कि बाइक गिरने से बाल-बाल बची। बताया कि पति ने पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी भाग निकले। इसके बाद उन्होंने देर रात ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बताया। साथ ही थाने में तहरीर भी दी। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज टीम खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।