फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's hanging body found in room, accused of murder

Ghaziabad News: कमरे में मिला महिला का फंदा लगा शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's hanging body found in room, accused of murder
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। शुक्रवार को गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने को लेकर मायके पक्ष ने बंथला फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


बाग राणप इलाके में श्वेता (26) परिवार के साथ रहती थी। उनकी करीब आठ माह पहले विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले विकास के साथ शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को श्वेता ससुराल में फंदे पर लटकी मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने श्वेता को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान श्वेता की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव लोनी आ रहा था। इस दौरान गाजियाबाद हिडन पोस्टमार्टम हाउस में मायका पक्ष और ससुराल पक्ष श्वेता के अंतिम संस्कार करने पर अड़ गया। दोनों श्वेता का अपने-अपने घर अंतिम संस्कार करने को कहने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद श्वेता के परिजन बंथला फ्लाईओवर पर एकत्रित हो गए। उन्होंने मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया और श्वेता के शव का खुद अंतिम संस्कार करने को कहने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद श्वेता के शव को मायके पक्ष को दे दिया। शव मिलने के बाद परिजन सड़क से हटे। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पति विकास, ससुर सुरेश, सास और दो देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed