फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's Friend Accused of Kidnapping Her Five-Year-Old Daughter; Arrested

Ghaziabad News: महिला के दोस्त पर पांच साल की बेटी के अपहरण का आरोप, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman's Friend Accused of Kidnapping Her Five-Year-Old Daughter; Arrested
लोनी। शादी से इन्कार करने पर महिला का दोस्त लोनी स्थित उनके घर आया आया और खेलती हुई पांच साल की बच्ची का अपहरण करके ले गया। घटना के समय महिला बाजार गई थी और वापस आने पर बच्ची गायब देखी तो आरोपी से बात की। उसने बच्ची अपने साथ ले जाने की बात कही। अब पीड़ित मां ने दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने देर रात को आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर बच्ची को मुक्त कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विवाहित है और पांच साल की बेटी के साथ लोनी में रहती है। डेढ़ साल से हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी कन्हैया से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। कुछ दिन पहले दोस्त ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस पर युवक ने घर आकर बात करने को कहा। 24 अप्रैल को कन्हैया घर आया तो वह काम से बाजार चली गई। इसी दौरान कन्हैया बच्ची का अपहरण करके ले गया। जब वह लौटी तो बच्ची नहीं मिली। इसके बाद दोस्त से फोन पर बात की तो उसने बच्ची को साथ ले जाने की बात कही। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित की गई। देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल मुक्त कराया और उनकी मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed