{"_id":"6a7e168c0c41ee03fe04b94c","slug":"womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-ghaziabad-news-c-137-1-krj1001-113823-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में बंद कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार गृह क्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या की है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की।
कीरतपुर गांव के प्रधान विमल कुमार ने बताया कि गांव भटीकरा निवासी भारती देवी (22) की शादी दो साल पहले गांव निवासी श्याम के साथ हुई थी। बीते कुछ दिनों से घर में गृह क्लेश चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को भारती अपने कमरे में चली गई और अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने ग्रामीण व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर पंखे पर बंधे फंदे पर भारती लटकी हुई थी, जिसको नीचे उतारा गया। भारती को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।