फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found hanging

Ghaziabad News: महिला का शव फंदे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। तीन माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट और वीडियो मिला है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाली महिला हुस्नआरा (27) की शादी 27 अप्रैल को लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले आरिफ के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता गुलफाम ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष हुस्नआरा के साथ मारपीट कर नकदी व सामान की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को परेशान करते थे। परेशान होने पर उनकी बहन ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। गुलफाम ने बताया कि उनके भाई के पास शनिवार की सुबह फोन आया था कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को परेशान कर रहे हैं। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग लोनी पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। गुलफाम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस को वीडियो और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed