फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman went to village to celebrate festival; thieves ransacked her house

Ghaziabad News: त्योहार मनाने के लिए गांव गई थी महिला, चोरों ने खंगाला घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman went to village to celebrate festival; thieves ransacked her house
अनूपशहर। त्योहार मनाने के लिए घर गई सरकारी महिला कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे आभूषण, अन्य सामान चोरी कर लिया। सवेरे पीड़िता की बेटी जब घर पहुंची तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला राजेश्वरी एन्क्लेव निवासी कविता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से जाड़ौल के पास स्थित गांव बहेरी खेड़ा की निवासी हैं और सरकारी कर्मचारी है। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह अपने पैतृक गांव गई हुई थीं। घर पर उनकी दो बेटी मौजूद थीं। शनिवार रात बेटी मकान पर ताला लगाकर पास ही रहने वाले अपने मामा मोहित के घर सोने के लिए चली गई थीं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब दोनों बेटियां वापस घर पहुंचीं, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले भी टूटे थे और अलमारी का दरवाजा खुला पड़ा था। अलमारी खंगालने पर पता चला कि उसमें रखे 5 जोड़े चांदी की पाजेब, एक सोने का पेंडेंट, एक जोड़ा सोने के कुंडल, दो लेडीज सोने की अंगूठी, एक जेंट्स सोने की अंगूठी, घर में रखा एक सरसो का बोरा, साइकिल गायब मिले। बेटियों ने तुरंत घटना की जानकारी अपने मामा मोहित को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंची। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करते हुए पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी ली है। आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed