फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman seeks protection after being assaulted by family members at birthday celebration.

Ghaziabad News: जन्मदिन उत्सव में परिवार से मारपीट, महिला ने सुरक्षा मांगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman seeks protection after being assaulted by family members at birthday celebration.

विज्ञापन
गाजियाबाद। राजेंद्र नगर के एक कैफे में सोमवार रात बच्चे का जन्मदिन मना रहे परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है। परिवार की महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ कैफे में बच्चे का जन्मदिन मनाने गई थीं। इसी दौरान एक युवक ने वहां लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की। कैफे कर्मचारी ने उसे ऐसा करने से रोका। आरोप है कि युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। कई युवक मौके पर पहुंचे और कैफे में हंगामा करते हुए पीड़िता के पति से मारपीट की। आरोप है कि पति को बचाने गई तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की गई। बच्चों से भी अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। वहीं, उन्होंने मारपीट के बाद 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजेंद्र नगर चौकी ले गई। महिला का आरोप है कि चौकी में महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और उनकी शिकायत गंभीरता से नहीं सुनी गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही चौकी पर महिला पुलिसकर्मी नहीं होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed