{"_id":"6612f10d1a7c9267ce0cb254","slug":"woman-pressurizing-teenager-to-have-relationship-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102504-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोर पर संबंध बनाने का दबाव डाल रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोर पर संबंध बनाने का दबाव डाल रही महिला
विज्ञापन
मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर पर महिला द्वारा संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। महिला संबंध नहीं बनाने पर किशोर को ब्लैकमेल कर रही है। किशोर के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है।
कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार उनकी कॉलोनी में रहता है। बिहार निवासी महिला उनके पड़ोस में आने-जाने लगी। आरोप है कि महिला ने उनके 16 वर्षीय पुत्र को बहलाकर उससे दोस्ती कर ली। महिला घुमाने के बहाने किशोर को बाहर ले जाने लगी और उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। किशोर ने इन्कार किया तो महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। घटना से किशोर तनाव में रहने लगा।
परिजनों ने किशोर को विश्वास में लिया तो उसने आपबीती बताई। किशोर के परिजनों ने महिला के परिजनों से मामले की शिकायत की तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।