फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman lost Rs 25.38 lakh due to greed

Ghaziabad News: लालच में लिया लोन, गवां दिए 25.38 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Woman lost Rs 25.38 lakh due to greed
गाजियाबाद। टास्क पूरा करने के नाम पर मोटी कमाई होने के लालच में वसुंधरा की सारिका गुप्ता ने निजी कंपनी से 27.58 लाख रुपये का लोन लिया और 25.38 लाख रुपये साइबर ठगों के खाते में भेज दिए। सारिका अब बैंक की ईएमआई अपने पास से भर रही हैं और साइबर ठग उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। मामले में सारिका ने अब साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में सारिका ने बताया कि उनके पास वाटसएप पर एक मैसेज आया था। इसमें कहा गया कि उनकी कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र में काम करती है। यदि वह इसमें टास्क पूरा करेंगी तो उनको 50 रुपये प्रति टास्क का मिलेगा। आरोपियाें ने दावा किया कि उनको टास्क पूरा करने से 800-2500 रुपये की कमाई रोजाना हो सकती है। साइबर ठगों ने एक दिन में उनके खाते में पहले 325 रुपये भेजे। फिर उनसे कहा गया कि यदि वह इसमें पूंजी निवेश करती हैं तो उनको और ज्यादा कमाई होगी। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये साइबर ठगों के खाते मे भेजे, जिसके बदले उनको 12,500 रुपये मिले। इसके बाद उनका विश्वास पक्का हो गया और उन्होंने निजी कंपनी से 27.58 लाख का लोन लिया। साइबर ठगों के खाते में 10 दिन में 25.38 लाख रुपये की रकम भेज दी। इसके बाद साइबर ठग ने उनसे और रकम भेजने को कहा। इस पर पीड़िता ने रकम वापस मांगी तो आरोपी कहने लगा कि अभी कंपनी में अपडेट होने का काम चल रहा है। उनकाे अभी दो लाख रुपये और भेजने पड़ेंगे। जब साइबर ठगों को भरोसा हो गया कि अब उनको और रुपये मिलने वाले नहीं हैं तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। फिर फोन उठाने भी बंद कर दिए। मामले में पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ठगी होने के बाद ईएमआई वह अपने पास से भर रही हैं। एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया : डेंटल कॉलेज काे जेनरेटर बेचने के नाम पर महिला पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। काॅलेज के प्रतिनिधि ने मामले में सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रतिनिधि संदीप गंभीर ने बताया कि प्रसन्ना नाम की महिला की एक फर्म है। जो जेनरेटर बेचने का काम करती है। महिला से उनका एक जेनरेटर का 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसे बाद उन्होंने महिला के खाते में पूरी रकम भेज दी। एक माह में जेनरेटर देेने की बात तय हुई, लेकिन महीनाें बीतने के बाद भी जेनरेटर नहीं दिया गया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed