फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman kicked in the chest over a dispute about leaving the road, report says

Ghaziabad News: रास्ता छोड़ने के विवाद में महिला की छाती पर मारी लात, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman kicked in the chest over a dispute about leaving the road, report says
गाजियाबाद। कविनगर की एक सोसाइटी में रास्ता छोड़ने के विवाद में महिला की छाती पर लात मारने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चिकित्सक ने बताया कि उनके भाई और भाभी राज नगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में अपने परिवार सहित रहते हैं। वह 22 फरवरी को उनसे मिलने के लिए आए थे। जब वह रात को वापस जाने लगे तो नीचे सोसाइटी के बाहर कुछ लोग कार में बैठकर शराब पी रहे थे। वह बीच रास्ते में खड़े थे। जब उनसे रास्ता छोड़ने के लिए कहा गया तो उन्होंने उनकी भाई-भाभी पर हमला कर दिया। उनकी भाभी की छाती पर आरोपियों ने लात मारी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों आये लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आये। इसके बाद उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट कर छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोप है कि नामजद किया गया एक युवक आरडबल्यूए अध्यक्ष का रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed