फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman inspector Nargis Khan and husband arrested in case of cheating with wife of retired deputy labour commissioner

गाजियाबाद: रिटायर्ड उप श्रमायुक्त की पत्नी से ठगी के मामले में महिला इंस्पेक्टर पति समेत गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 10:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 Oct 2021 10:05 PM IST
सार

आरोपी महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान मेरठ कोऑपरेटिव सेल में तैनात है। कविनगर पुलिस ने उन्हें और उनके पति को लखनऊ के अलीगंज से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के पति ने पेट्रोल पंप चलाने की आड़ में एक करोड़ से अधिक का घपला किया है।
 

विज्ञापन
Woman inspector Nargis Khan and husband arrested in case of cheating with wife of retired deputy labour commissioner
पति के साथ नरगिस खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त उप श्रमायुक्त की पत्नी से एक करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े में कविनगर पुलिस ने मेरठ कोऑपरेटिव सेल में तैनात इंस्पेक्टर नरगिस खान और उसके पति सुरेश यादव को लखनऊ अलीगंज स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया है। सुरेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने सेवानिवृत्त उप श्रमायुक्त की पत्नी के पेट्रोल पंप की देखरेख की आड़ में फर्जीवाड़ा किया। हिसाब करने के लिए कहने पर सुरेश यादव ने नरगिस खान व साले रऊफ के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में रोका और अश्लीलता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने 23 सितंबर को रऊफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक उनके पति 30 जून को उप श्रमायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बरेली में तैनाती के दौरान ए-ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ निवासी सुरेश यादव बरेली में स्थित अपने पेट्रोल पंप के संचालन के संबंध में उनके पति से मिला था। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उनके नाम भी एससी महिला के कोटे से स्वर्णजयंतीपुरम में पेट्रोल पंप आवंटित हुआ था, जिसे उनका बेटा चला रहा था। अक्तूबर 2017 में उनके बेटे की मौत हो गई, जिसके बाद सुरेश यादव ने पंप चलाने की बात कही थी। महिला का कहना है कि इसी दौरान उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जिसके चलते पंप से उनका ध्यान हट गया और सुरेश पंप की देखरेख करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह लगाई एक करोड़ से अधिक की चपत
- सुरेश यादव ने पंप संचालक के लिए कई चेक व दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। हस्ताक्षरयुक्त चेकों के जरिये उसने कई बैंकों से लोन ले लिया।
- सुरेश यादव ने इंडियन ऑयल व अन्य सरकारी कार्यों में उनकी फर्जी हस्ताक्षर करने शुरू कर दिए और पुराने अकाउंटेंट के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक का घपला कर दिया।

इंस्पेक्टर ने अपने रसूख से दर्ज करा दिया झूठा केस
महिला का कहना है कि सुरेश की इंस्पेक्टर पत्नी नरगिस खान मेरठ कोऑपरेटिव सेल में तैनात है। उसने अपने रसूख में उनके, उनके पति व भाई पर मेरठ के मेडिकल मेडिकल थाने में झूठा केस भी दर्ज करा दिया। जब भी वह पेट्रोल पंप के हिसाब के लिए कहतीं तो सुरेश व उसकी पत्नी नरगिस उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते।

सितंबर 2020 में गाड़ी रोककर अश्लीलता की
पीड़िता के मुताबिक 27 सितंबर 2020 की शाम को वह भाई के साथ पंप पर कैश लेने के लिए निकलीं। कमला नेहरू नगर के पास सुनसान इलाके में सुरेश यादव ने उनकी गाड़ी रोक ली। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ अश्लीलता की। इस दौरान उसकी पत्नी नरगिस खान, साला खालिद रउफ व दो अज्ञात व्यक्ति भी साथ थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एडीजी से गुहार लगानी पड़ी, जिसके बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पांच दिन पहले ट्रांसफर हुई थी जांच
सेवानिवृत्त उप श्रमायुक्त की पत्नी का कहना है कि मामले की जांच सीओ साहिबाबाद द्वारा की जा रही थी। वह उनकी जांच से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने जांच अधिकारी बदलने के लिए एसएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया था। पांच दिन पहले जांच एएसपी सदर को स्थानांतरित हो गई। एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि इंस्पेक्टर व उसके पति को कविनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed