फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman injured after falling from third floor dies

Ghaziabad News: तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from third floor dies
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के केशव कांप्लेक्स डीएलएफ में शुक्रवार सुबह छत पर कपड़े सुखाने गई महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अपने मायके में आई हुई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


डीएलएफ में राकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी काजल उर्फ शिखा शर्मा (30) की शादी करीब 10 साल पहले अश्वनी शर्मा के साथ की थी। काजल कुछ दिनों पहले ही अपने मायके में रहने के लिए आई थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि काजल तार पर कपड़े सुखाने के लिए फ्लैट की तीसरी मंजिल के छत पर गई थीं। तार पर कपड़े डालते समय अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं। आसपास के लोगों ने परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन-फानन में काजल को संत परमानंद हॉस्पिटल सिविल लाइन दिल्ली में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शुरुआती जांच में महिला की खुद गिरने से मौत होना सामने आ रहा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed