फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman group misdeed unconscious in Hapur s Babugarh

दरिंदे ने जिस्म और भरोसे को नोंचा: पति से छुटकारा दिलाने का भरोसा दे किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर ले गया अस्पताल

Sat, 26 Nov 2022 12:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Nov 2022 12:39 PM IST
सार

पीड़िता  तीन दिन से प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तड़प रही है। जिसका मेडिकल तक नहीं कराया गया है, दो दिन से पुलिस बयान लेने जरूर आ रही है। 

विज्ञापन
Woman group misdeed unconscious in Hapur s Babugarh
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन दिन से पीड़िता प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तड़प रही है। जिसका मेडिकल तक नहीं कराया गया है, दो दिन से पुलिस बयान लेने जरूर आ रही है। पीड़िता का पिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए बाबूगढ़ और धौलाना थानों के चक्कर लगा रहा है। 

विज्ञापन

होश में आई पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था, इससे आहत होकर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता के मुताबिक, इसी बीच उसकी मुलाकात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई, उसने खुद को अधिवक्ता बताकर उसका केस लड़ने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पीड़िता उसके झांसे में आ गई, आए दिन वह महिला को कचहरी भी बुलाता था। बाद में उसे पता चला कि वह अधिवक्ता नहीं है, बल्कि किसी अधिवक्ता के यहां काम करता है। इसी बीच आरोपी पीड़िता को हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में 23 नवंबर को उक्त व्यक्ति ने उसे कचहरी पर बुलाया और वहां से धौलाना ले गया।

विज्ञापन

धौलाना तहसील के पास स्थित एक होटल में ले जाकर पहले उसे पानी पिलाया, पानी पीने से सिर चकराने लगा, कुछ ही देर में उसे इंजेक्शन दिए गए। इससे वह बेहोश हो गई, फिर बारी-बारी से सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह है कि बेहोशी की हालत में ही पीड़िता को दुष्कर्म करने वाले हापुड़ के निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।

सूचना पर परिजन पहुंचे, सुबह होने पर पीड़िता को होश आया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गुरुवार को पुलिस पीड़िता का बयान लेने पहुंची, शुक्रवार को भी यही कार्रवाई हुई। लेकिन पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले पुलिस ने उन्हें धौलाना थाना जाने को कहा, वहां से पुलिस ने बाबूगढ़ भेज दिया।

अब बाबूगढ़ पुलिस ने तहरीर ली है, लेकिन बेटी का मेडिकल नहीं हो सका है। इस गंभीर मामले में पुलिस की ढिलाई सवालों के घेरे में है। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि पीड़िता की ओर से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विविध कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed