फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman gives birth to daughter in ambulance, both mother and child are healthy

Ghaziabad News: एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटी को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों है स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to daughter in ambulance, both mother and child are healthy
मुरादनगर। खिंदौड़ा काकड़ा मार्ग पर खिमावती गांव के पास ईएमटी ने महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में डिलीवरी कराई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खिंदौड़ा गांव निवासी मंजूर के परिवार में पत्नी नाजरीन व दो बच्चे हैं, उनकी गर्भवती पत्नी का उपचार मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक नाजरीन को प्रसव पीड़ा हुई। पति मंजूर की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। ईएमटी जावेद अली महिला को लेकर मुरादनगर सरकारी अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान नाजरीन की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद जावेद अली ने चालक नईम को एबुलेंस सड़क किनारे लगाने को कहा, जावेद अली ने अन्य कर्मचारियों की मदद से महिला की डिलीवरी कराई। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह बसोया ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed