फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman falls from 11th floor in suspicious condition, dies

Ghaziabad News: संदिग्ध हालत में 11वीं मंजिल से गिरी महिला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from 11th floor in suspicious condition, dies
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केएम रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार सुबह 11वीं मंजिल से आरती त्यागी (30) संदिग्ध हालत में नीचे गिर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस आरती को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सात पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आरती ने पति व ससुरालियों पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरती के पति मयंक त्यागी को हिरासत में ले लिया है। आरती के पिता राजीव त्यागी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरती के पिता राजीव त्यागी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2020 में आरती की शादी मयंक के साथ की थी। शुक्रवार सुबह उन्हें करीब साढ़े छह बजे मयंक के पिता विनोद ने कॉल कर सोसायटी में बुलाया। वहां पहुंचने के बाद जानकारी हुई कि आरती की मौत हो गई। पुलिस को मामले की जांच के दौरान फ्लैट से एक डायरी भी मिली है। जिसमें आरती ने अपनी आपबीती लिखी है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जांच की जा रही है। मयंक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


-करते हैं अभद्रता, किसी और महिला से हैं उनके संबंध -
सात पन्नों के सुसाइड नोट में आरती ने लिखा कि वह पति द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार से परेशान हो गई हैं। उनके पति का किसी अन्य महिला से भी संबंध है। वह इतना परेशान हो गई थीं कि उनको मनोचिकित्सक के पास काउंसिलिंग के लिए जाना था लेकिन, वह इस बारे में किसी को कुछ बता नहीं सकीं। पति ने कई बार अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे रुपये लिए और उन्होंने अपने मायके से लाकर रुपये उसे दिए थे। उन्होंने पति का किसी अन्य महिला के साथ फोटो भी देखा। वह कुछ बोलती थी तो वह उन्हें अपनी बात तक नहीं कहने देता था। आरती ने लिखा कि क्या जो कमाता उसे ही बोलने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कसा था तंज, अपने यहां कब होगा ऐसा कार्यक्रम-
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि मयंक व आरती को संतान नहीं थी। वह हाल ही में किसी परिचित के यहां उनके बच्चे के जन्मदिन के कार्यक्रम में गए थे। वहां मयंक ने आरती पर तंज कसा था कि उनके यहां पता नहीं ऐसा कार्यक्रम कब होगा। मयंक आरती पर बच्चा नहीं होने को लेकर तंज भी कसता था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed