फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman duped of Rs 20 lakh on pretext of selling plot, five booked

Ghaziabad News: प्लाॅट बेचने के नाम पर महिला से 20 लाख ठगे, पांच पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 20 lakh on pretext of selling plot, five booked
मुरादनगर। गांव जलालपुर मार्ग पर प्लाट बेचने के नाम पर महिला राजकली देवी से 20 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुरादनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित शाहदरा निवासी राजकली देवी के अनुसार उन्होंने सुराना गांव के रहने वाले व्यक्ति से जलालपुरा मार्ग स्थित एक प्लाट का सौदा किया था। राजकली देवी का सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने 20 लाख रुपये का भुगतान लेने के बाद बैनामा का वादा किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने दूसरे लोगों के नाम प्लाट का बैनामा कर दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। राजकली देवी ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के अनुसार देवेंंद्र कुमार, जयकिशन फतेवार, प्रवीण उर्फ पम्मी और महेंद्र कुमार व महेश पाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed