फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after gall bladder operation in Ghaziabad

Ghaziabad: पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाना पड़ा भारी, सर्जरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 12 Jun 2025 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 11:10 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन ठीक से नहीं हुआ था। वार्ड में शिफ्ट करने के बाद शाम से ही समस्या होने लगी, लेकिन कोई चिकित्सक उनको देखने नहीं आया। रात को भी तबीयत और ज्यादा खराब हुई इसके बावजूद चिकित्सक देखने नहीं आया।

विज्ञापन
Woman dies after gall bladder operation in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एमएमजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को बुलाया गया। मामला शांत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमएस ने इस मामले की जांच के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की है।

विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल में विजयनगर माता कॉलोनी निवासी किशनलाल की 57 वर्षीय पत्नी अंगूरी देवी को पित्त की थैली में पथरी की समस्या होने के बाद भर्ती कराया था। उनका बुधवार को ऑपरेशन हुआ था और एक दिन के बाद बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार ने पथरी के ऑपरेशन के लिए अंगूरी देवी को 11 जून की सुबह नौ बजे वार्ड में भर्ती कर लिया और दोपहर को पथरी का ऑपरेशन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद अंगूरी को सर्जिकल महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन ठीक से नहीं हुआ था। वार्ड में शिफ्ट करने के बाद शाम से ही समस्या होने लगी, लेकिन कोई चिकित्सक उनको देखने नहीं आया। रात को भी तबीयत और ज्यादा खराब हुई इसके बावजूद चिकित्सक देखने नहीं आया, ना ही वहां तैनात स्टाफ नर्स ने समस्या सुनी। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि सर्जरी के बाद मरीज को पानी ना देने की सलाह दी जाती है लेकिन परिजनों ने उनको पानी पिला दिया। इससे ज्यादा तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन

इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा, एनेस्थेटिस्ट डॉ. चरण सिंह और आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शेखर यादव शामिल हैं। तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, एमएमजी के सीएमएस

सुबह हंगामे की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची थी। हालांकि किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिजनों को समझाकर हंगामा शांत करा दिया है। - रितेश त्रिपाठी, एसीपी, कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed