{"_id":"6889064acfb0f8bf6e022be5","slug":"woman-died-after-being-hit-by-train-while-crossing-railway-track-in-mussoorie-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मसूरी में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत, रात के समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मसूरी में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत, रात के समय हुआ हादसा
Tue, 29 Jul 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:05 PM IST
सार
महिला अध्यात्मिक नगर रेलवे हाल्ट के पास से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। वह ट्रेन को नहीं देख पाई, जिससे रेल की चपेट में आकर गिर पड़ी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तबतक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पार करते हुए रेल की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सोमवार रात पौने 9 बजे रफीकाबाद के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की रेल की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। महिला की पहचान रफीकाबाद कॉलोनी निवासी सोनम उर्फ सुमैया 28 के रूप में हुई।
विज्ञापन
सोनम अपने पति अहतशाम के साथ रफीकाबाद कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। सुमैया उर्फ सोनम अध्यात्मिक नगर रेलवे हाल्ट के पास से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। वह ट्रेन को नहीं देख पाई, जिससे रेल की चपेट में आकर गिर पड़ी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी मसूरी लिपी नागायच न बताया कि रफीकाबाद निवासी महिला सुमैया उर्फ सोनम की रेलवे ट्रैक पार करते हुए रेल की चपेट में आकर मृत्यु हुई है, जिसका शव मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन