{"_id":"699a0d801cf2effdf60c65e0","slug":"woman-crossing-the-road-was-hit-and-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-828112-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में इन्ग्राहम स्कूल के सामने सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। 11 फरवरी को महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनको अस्पताल में भरर्ती कराया गया। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिंद्रा एंक्लेव निवासी विनोद ने बताया कि 11 फरवरी को उनकी पत्नी सुकांती बच्चे को स्कूल लेने इन्ग्राहम स्कूल गई थीं। स्कूल के सामने हापुड़ रोड पर सड़क पार करते हुए सुकांती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार घटना के बाद मौके से भाग गया। उनकी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी तक उनका इलाज चल रहा है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नंबर के आधार पर बाइक सवार की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।