{"_id":"679a7a5c6435989ddc0b04d7","slug":"woman-commits-suicide-in-pratap-vihar-and-youth-commits-suicide-in-sarai-nazar-ali-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-563147-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रताप विहार में महिला व सराय नजर अली में युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रताप विहार में महिला व सराय नजर अली में युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर जाने की जिद पर अड़ी साजरून (19) पत्नी जुनैद निवासी प्रताप विहार विजयनगर ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पति जुनैद ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बहराइच के रहने वाले हैं और कई दिनों से साजरून घर लौटने की जिद कर रही थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली मोहल्ले में हुई, जहां किराये के कमरे में रहने वाले कन्नौज जिले के युवक देव सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जुनैद होटल फुरकान पर हेल्पर का काम करता है। दोपहर को वह खाना खाने घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो उनकी पत्नी साजरून का शव दुपट्टे से लटका था। जुनैद मूल रूप से गांव तकिया प्रवर्तनी थाना नवाबगंज जनपद बहराइच के रहने वाले हैं। जुनैद और साजरून का सात माह पहले ही निकाह हुआ था।
रितेश त्रिपाठी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय नजर अली में किराये के कमरे में रहने वाले देव सिंह (35) ने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने बताया कि देव सिंह मूल रूप से खेतलपुर शौर्य थाना कम्पिल जिला कन्नौज का रहने वाला था और औद्योगिक क्षेत्र में अपने अन्य साथियों के साथ फैक्टरी में काम करता था। फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने देव सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
.....