फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman commits suicide after killing innocent son

Ghaziabad News: महिला ने मासूम बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after killing innocent son
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के करहेड़ा में पेट्रोल पंप के पीछे एक तीन मंजिला मकान में शनिवार शाम कैब चालक की पत्नी रंजीता यादव (25) ने जीजा के घर दो साल के बेटे गोलू की हत्या के बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर तीन बजे पति कैब लेकर नोएडा चला गया था। रात आठ बजे जीजा घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। घटना का पता चलने पर मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस घटना का कारण पता कर रही है।
विज्ञापन


जौनपुर के रीठी गांव में रहने वाले कैब चालक अजीत यादव पत्नी रंजीता और बेटे गोलू के साथ करहेड़ा में 15 दिन पहले साढ़ू सुनील कुमार यादव के घर आए थे। सुनील, संदीप चौहान के तीन मंजिला मकान में तीसरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। शनिवार को वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर तीन बजे अजीत भी कैब लेकर नोएडा निकल गए। सुनील शाम छह बजे घर लौटे तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। उन्होंने रंजीता को कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठी। उन्होंने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों पंखे से लटके मिले। सुनील ने तुरंत मकान मालिक को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। वह कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के लिए डायल-112 मिलाया। काफी देर तक फोन नहीं मिलने पर उन्होंने हिंडन एयरफोर्स चौकी इंचार्ज को फोन किया।
विज्ञापन

सूचना पर उपनिरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचित किया। जांच में सामने आया कि रंजीता ने बेटे गोलू का काले रंग की चुन्नी से बांधकर पंखे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसी पंखे पर वह भी मुंह पर सफेद रंग के कपड़ा बांधकर रस्सी से लटक गई। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शव नीचे उतारे। मकान मालिक का कहना है कि किरायेदार का व्यवहार ठीक है। उसकी कभी कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस जांच में आया कि रंजीता और अजीत की शादी लॉकडाउन में 2020 में हुई थी। उनका एक ही बेटा गोलू था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई को गोलू का जन्मदिन मनाने की तैयारी
28 जुलाई को गोलू का जन्मदिन था। अजीत और रंजीता दोनों उसके जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक किसी बात पर रंजीता ने बेटे की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने का गलत कदम क्यूं उठा लिया। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।


एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसमें कारण पता किया जा रहा है। परिजनों के आने पर स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed