फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman attacked with a knife for refusing to convert

Ghaziabad News: धर्मांतरण से इन्कार करने पर महिला पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with a knife for refusing to convert
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार शोहदे ने सरेराह एक महिला को रोक लिया और धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर गैर संप्रदाय के युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला 12 जुलाई की रात को अपनी सहेली से मिलकर रात करीब नौ बजे अपने घर पैदल लौटने लगी। आरोप है कि पूर्व परिचित गैर संप्रदाय के समीर अलवी ने उसका कार से पीछा किया। आरोप है कि महिला को कार सवार ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने महिला पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के सिर में चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

लहूलुहान महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल महिला को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी समीर अलवी स्क्रैप का कारोबार करता है और हिंडन क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 78 पीछा करना, 118(1) खतरनाक हथियार से प्रहार करना, 126(2) रास्ते में रोकना, 352 जानबूझकर अपमान करना, 351(2) आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया कि चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा बीएनएस 109 बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed