फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman arrested digitally and cheated of Rs 1.80 lakh

Ghaziabad News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.80 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested digitally and cheated of Rs 1.80 lakh
मोदीनगर। साइबर बदमाशों ने मुलतानीपुरा कॉलोनी निवासी बीना वर्मा को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1.80 लाख रुपये ठग लिए। साइबर बदमाशों ने बीना वर्मा के छोटे पुत्र पर किशोरी से गलत काम करने का आरोप लगाते हुए उनसे रकम ठगी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। मुलतानीपुरा कॉलोनी निवासी बीना वर्मा ने बताया कि बीती आठ अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात कॉलर की कॉल आई । कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उनके छोटे बेटे द्वारा किशोरी के साथ गलत काम करने की जानकारी दी। धमकाया कि गंभीर अपराध में तुम्हारा बेटा जेल जा रहा है। अगर कार्रवाई से बचना है तो रकम देनी पड़ेगी। किसी को इसके बारे में बताया या फोन काटा तो तुम्हारे बेटे को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता। इससे महिला घबरा गईं। साइबर बदमाशों ने महिला से दो बार में 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। फोन कटने के बाद जब बीना दूसरे कमरे में गई तो उनका पुत्र वहां मौजूद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed