Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman and her sister kill lover after being stopped from going to her husband.

Ghaziabad News: पति के पास जाने से रोकने पर प्रेमिका ने बहन के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman and her sister kill lover after being stopped from going to her husband.
लोनी। पूजा कॉलोनी में 10 साल से प्रेमी के साथ रह रही तीन बच्चों की मां किरण ने अपनी बहन कशिश के साथ मिलकर प्रेमी जाकिर की गला दबाकर हत्या कर दी। 23 जून को जाकिर का शव घर में फंदे से लटका मिला था। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए महिला ने खुद प्रेमी के परिजनों को फोन कर फंदा लगाने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मूलरूप से रामपुर निवासी जाकिर पूजा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी और छह बच्चे रामपुर में रहते हैं। जाकिर ने किरण को अपने घर के पास ही किराये का मकान दिला रखा था। किरण के पति धर्मवीर नोएडा के दनकौर में मजदूरी करते हैं। किरण अपने तीन बच्चों के साथ पति को बहन के घर जाने का बहाना बनाकर जाकिर के पास आकर रुकती थी। यह सिलसिला करीब 10 साल से चल रहा था। नवंबर 2025 से किरण लगातार जाकिर के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

बेटी पर बुरी नजर और पति के पास न जाने देने से थी नाराज
पूछताछ में किरण ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जाकिर उसे पति के पास लौटने नहीं दे रहा था। आरोप है कि जाकिर किरण की बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। इससे परेशान होकर किरण ने 15 दिन पहले बहन कशिश को बुलाया और हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओला बुक कराकर बच्चों को भेजा, फिर डंडा मारकर बेहोश किया

योजना के तहत 23 जून को किरण ने जाकिर से ही ओला कैब बुक कराई। बच्चों को कैब में बैठाकर घूमने भेजने का बहाना किया और खुद घर लौट आई। कमरे में जाकिर, किरण और कशिश रह गए। दोनों बहनों ने पहले डंडे से जाकिर के सिर पर वार कर उसे बेहोश किया, फिर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।



शोर मचाकर आत्महत्या का नाटक, भाई को किया फोन

हत्या के बाद दोनों बहनों ने शोर मचाया कि जाकिर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किरण ने खुद जाकिर के भाई को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन शव लेकर रामपुर चले गए।




पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, बयान बदलती रही आरोपी

24 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। 28 जून को जाकिर के परिजन वापस लोनी आए। पुलिस ने रिपोर्ट दिखाई तो परिजनों ने किरण और कशिश पर शक जताते हुए केस दर्ज कराया। पूछताछ में किरण बार-बार बयान बदलती रही। सख्ती से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed