फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman and child bitten by dog

Ghaziabad News: महिला और बच्चे को कुत्ते ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman and child bitten by dog
गाजियाबाद। संजय नगर के बसंत विहार में रेखा (48) को कुत्ते ने काट लिया। मंगलवार सुबह रेखा डेयरी से दूध लेकर घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान दो कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में वह गिर गईं, जिससे घुटने में भी चोट लग गई। उन्होंने संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाया।
विज्ञापन

वहीं, विजयनगर में पार्क से खेलकर वापस आ रहे आठ वर्षीय वैभव के पैर में कुत्ते ने काट लिया। वैभव के पिता राजकुमार ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे पार्क से खेलकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान गली के बाहर कुत्ते ने वैभव के पैर में काट लिया।
विज्ञापन

38 बच्चों समेत 219 को कुत्तों ने काटा
38 बच्चों समेत 219 को कुत्तों ने काट लिया। इसके अलावा 347 लोगों ने एआरवी की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। घायलों में 28 महिलाएं और 24 बुजुर्ग भी शामिल थे। संयुक्त अस्पताल में मुवीर विजयनगर, हिमांशी राजनगर, मिथिलेश सैन्य विहार, विधि राजीव कालोनी, समीर पांडव नगर सहित अन्य लोगों ने एआरवी लगवाया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश घायल विजयनगर, नंदग्राम और अर्थला क्षेत्र के आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी एआरवी
अस्पताल नए पुराने
जिला एमएमजी अस्पताल 86 76
जिला संयुक्त अस्पताल 24 61

संयुक्त अस्पताल लोनी 16 27

सीएचसी लोनी 21 29
सीएचसी डासना 16 56
सीएचसी मुरादनगर 20 35

सीएचसी मोदीनगर 18 38
सीएचसी भोजपुर 18 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed