फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman advocate beaten up at State Tax check post office

Ghaziabad News: राज्य कर के चेक पोस्ट कार्यालय में महिला अधिवक्ता को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman advocate beaten up at State Tax check post office
साहिबाबाद। दिल्ली स्थित विरेंद्रनगर निवासी महिला अधिवक्ता सुदीपा दुहन और उनके साथी धीरज पर मंगलवार को राज्य कर के मोहन नगर स्थित चेक पोस्ट कार्यालय में आठ-दस लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि महिला अधिवक्ता को पीटने के साथ-साथ आरोपियों ने धीरज का सिर फोड़ दिया। विवाद तब हुआ जब वह गाड़ी छुड़वाने के लिए चेक पोस्ट कार्यालय गईं थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की तहरीर में अधिवक्ता सुदीपा ने बताया कि मंगलवार को वह धीरज के साथ गाड़ी छुड़वाने के लिए गईं थीं। आरोप है कि 8-10 लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उनके कान पर किसी भारी वस्तु से हमला किया और धीरज के सिर में सरिया मारकर लहूलुहान कर दिया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दस बजे पीड़िता ने झगड़े की शिकायत की थी, जिसकी जांच की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे झगड़ा होने के बाद पीड़िता की दूसरी तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed