फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accuses husband of assault and unnatural relationship in Ghaziabad

हर दिन पत्नी को दिए नए जख्म: पति शराब पीकर रोज बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध... 23 दिसंबर को लांघ दी हर सीमा

Thu, 23 Jan 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Jan 2025 11:11 PM IST
सार

महिला ने तहरीर में आरोप लगाए हैं कि पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसका पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

विज्ञापन
Woman accuses husband of assault and unnatural relationship in Ghaziabad
महिला ने पति पर लगाए संगीन आरोप - फोटो : AI Generated

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति से अलग अपने छोटे बेटे के साथ महिला रहती है। 

विज्ञापन

पुलिस सहायक आयुक्त वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि लग्जूरिया अपार्टमेंट, आदित्य वर्ल्ड सिटी, वेव सिटी निवासी ग्लेडिस अब्राहम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी ऑफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन निवासी संदीप कुमार के साथ हुई है। उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर  2024 को उसके पति ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने छोटे बेटे को लेकर अपनी सहेली के घर रहने लगी तथा अब वह लग्जूरिया अपार्टमेंट में किराये पर रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशे में मारपीट के अलावा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पीड़िता का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं बड़ा लड़का पति के पास रहता है, जबकि छोटा बेटा उसके पास रहता है। पति उसकी पहले एक नौकरी छुड़वा चुका है। अब वह दूसरे स्कूल में नौकरी कर रही है, लेकिन उसे डर है कि कहीं स्कूल में आकर वह उत्पात न मचा दे। पीड़िता ग्लेडिस अब्राहम ने कमिश्नरेट के अलावा जिलाधिकारी, डीजीपी तथा मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पीड़िता ग्लेडिस अब्राहम की दी तहरीर के आधार पर संदीप कुमार पुत्र बृजकुमार वर्मा निवासी ऑफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन नन्दग्राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 85,115(2),123 तथा 351(3) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed