फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accused of setting fire by pouring petrol on her

Ghaziabad News: महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of setting fire by pouring petrol on her
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। 40 फीसदी से भी अधिक झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता है। महिला के भाई ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव आसरा जिला बागपत की निवासी सादिया की शादी 2019 में आरिफ निवासी मोहाली पानीपत के साथ हुई थी। सादिया के भाई सलमान ने बताया कि बहन और आरिफ लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। दोनों की पांच वर्षीय बेटी हुमा, जुड़वा बच्चे फातिमा और मोहम्मद 17 माह है। सादिया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी की है। आरिफ पूर्व में मस्जिद में इमाम का काम करता था। झगड़े को लेकर दंपती पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों अपने घर आ गए। घर आने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया। सादिया ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद पति ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सादिया को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 40 फीसदी से भी अधिक झुलसने की बात कही है। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। मामले में सादिया के भाई सलमान ने आरिफ पर बहन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed