{"_id":"617e8f0a91497079b72206a4","slug":"woman-accused-of-mishandling-with-female-constable-in-ghaziabad-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तलाशी ले रही महिला सिपाही से मारपीट, चौकी में भी काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तलाशी ले रही महिला सिपाही से मारपीट, चौकी में भी काटा हंगामा
Sun, 31 Oct 2021 06:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:22 PM IST
सार
बुलंदशहर निवासी महिला ने गाजियाबाद कोर्ट में जमकर बखेड़ा किया। पकड़कर चौकी लाए जाने के बाद उसने वहां भी हंगामा काटा। महिला सिपाही की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में चेकिंग करने पर तैश में आई एक महिला द्वारा महिला सिपाही सविता रानी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को पकड़कर चौकी लाया गया तो उसने वहां भी हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। महिला सिपाही की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने भाटिया मोड़ सिहानी गेट निवासी फरजाना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली है।
सविता रानी ने रिपोर्ट में कहा है कि वह शनिवार को सिपाही रूबी सिरोही व राजीव कुमार के साथ गेट नंबर-1 पर ड्यूटी कर रही थी। तभी तलाशी के दौरान आरोपी महिला ने अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। घटना दोपहर करीब 1.10 बजे की है। सीओ कविनगर अंशु जैन ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।