फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Witness was beaten and his jaw broken in the court premises

Ghaziabad News: कोर्ट परिसर में गवाह काे पीटकर जबड़ा तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Witness was beaten and his jaw broken in the court premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोर्ट परिसर में गवाह पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि दबंगों ने कई बार गवाह का सिर दीवार में मारकर उनका जबड़ा तोड़ दिया। कई बार चाकू भी मारे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गवाह मनोज कुमार ने मामले में यूपी पुलिस में कार्यरत गजेंद्र समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रजापुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी गांव के ही एक पक्ष से मुकदमेबाजी चल रही है। मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। 25 सितंबर को करीब एक बजे वह गवाही के लिए सीजेएम कोर्ट की तरफ जा रहे थे। जब वह कमरा नंबर 20 के पास पहुंचे तो उनपर उनके गांव के ही गजेंद्र, अनुज, अरुण व अन्य ने हमला कर दिया। उनका सिर कई बार दीवार में मारा, जिससे उनका जबड़ा टूट गया। लहूलुहान हालत में आरोपी उनको खींचकर नीचे ले जाने लगे। जब उन्हें लगा कि उनमें सांस नहीं है तो उनको मरा समझकर आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed