फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Within 100 hours of murder, police used 140 cameras and interrogated 15 criminals

Ghaziabad News: हत्या के 100 घंटे में पुलिस ने 140 कैमरे, 15 अपराधियों से पूछताछ की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Within 100 hours of murder, police used 140 cameras and interrogated 15 criminals
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में टाटा कंपनी के सेल्स हेड विनय त्यागी हत्या कांड के 100 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इन 100 घंटों में अभी तक 140 सीसीटीवी कैमरे, 15 अपराधियों और 70 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विनय त्यागी ने जिस स्थान से अपनी पत्नी को लोकेशन भेजी है, उस लोकेशन से घटना स्थल करीब ढ़ाई किलो मीटर दूर है। वहीं, घर करीब सवा किलो मीटर दूर है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए ढाई किलो मीटर के रास्तों पर लगे करीब 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ज्यादातर कैमरे खराब मिले हैं। वहीं, घटना स्थल के आसपास रहे रहे करीब 6 परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई है। किसी ने भी किसी के रोने और चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी है। संभावना है कि विनय त्यागी की हत्या कहीं और की गई है और शव राजेंद्रनगर में लाकर नाले में फेंक दिया गया है। वहीं आरोपियों ने विनय त्यागी के दिल के पास दो बार चाकू से वार किए हैं। जिससे उनकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि विनय त्यागी का फोन नहीं मिला है। उसके फोन की आखरी लोकेशन भी राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास मिली है। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। उधर पुलिस ने 15 ऐसे अपराधियों से पूछताछ की है जो पूर्व में लूट, हत्या या अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। हालांकि सभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देने से इन्कार किया है। पुलिस ऐसे आरोपियों की लोकेशन और उनकी गतविधि देख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed